रायपुर

Raipur Airport: बारिश तूफान ने रोका विमानों का रास्ता, नागपुर में लैड हुई मुंबई की 2 फ्लाइट, यात्री हुए परेशान

Raipur Airport: मौसम की खराबी और विजीबिलटी को देखते हुए किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखकर ही फ्लाइट का संचालन और डायवर्ट किया जाता है।
2 min read
May 20, 2026
Raipur Airport
बारिश तूफान ने रोका विमानों का रास्ता (photo AI)

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पिछले 15 दिनों से फ्लाइटों के विलंब से आने और डायवर्ट करने का सिलसिला चल रहा है। बिना सूचना दिए फ्लाइटों को अन्य एयरपोर्ट में उतारने से हवाई यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पडा रहा है। मुंबई की 2 फ्लाइट को लगातार नागपुर में लैड कराया गया। वहीं तेज हवाओं के कारण दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, भुवनेश्वर, इंदौर और भोपाल की फ्लाइट घंटो विलंब से पहुंची। इसके चलते फ्लाइटों के प्रभावित होने के साथ ही पूरा शेड्यूल भी गड़बड़ा रहा है।

Raipur Airport: अधिकारियों ने कहा

हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी से अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। मौसम के खराब होने से विमान को सुरक्षित रूप से नजदीकी अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट करना पड़ता है। एयरपोर्ट डायरेक्टर योगेश नगाइच ने बताया कि फ्लाइटों की लैंडिग और टेकऑफ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) द्वारा कराया जाता है।

बीते दिनों भी रायपुर की फ्लाइट नागपुर में उतरी

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में मौसम के खराब होने पर कोलकाता और अहमदाबाद फ्लाइट को नागपुर में डायवर्ट किया गया। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कोलकाता से अपने निर्धारित समय 5.10 को रवाना होने के बाद रायपुर में 6.30 बजे लैंड करना था। लेकिन, बारिश और आंधी के कारण इसे नागपुर डायवर्ट किया गया।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि मौसम की खराबी और विजीबिलटी को देखते हुए किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखकर ही फ्लाइट का संचालन और डायवर्ट किया जाता है। विमानन कंपनियां नियमानुसार यात्रियों के लिए व्यवस्था करते है।

यात्रियों ने कहा

वहीं, यात्रियों का कहना है कि मौसम की खराबी और अन्य कारणों से आए दिन फ्लाइट विलंब से चल रही है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी होती है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतराने के बाद कोई उन्हें पूछता तक नहीं है। सर्वर में परेशानी के चलते रायपुर से उडा़न भरने वाली अधिकांश फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया था। वहीं, गिनती की कुछ फ्लाइटें घंटों विलंब से संचालित हुई थीं।

छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक कई जिलों में तेज गर्मी और हीट वेव जैसी स्थिति रहने की संभावना जताई है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। कुछ इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक पहुंचने का अनुमान है।

Updated on:
20 May 2026 09:54 am
Published on:
20 May 2026 09:54 am