रायपुर

‘मिठाई खाने आ जा बेटा’… पिता ने रसगुल्ले में दे दिया जहर! रायपुर 5 मौतों के मामले में जांच के बीच बड़ा खुलासा

Raipur Family Death Case: राजधानी के टिकरापारा स्थित संजय नगर मदनी चौक में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
2 min read
Jul 19, 2026
Raipur Suicide Case
पत्नी-बच्चों की हत्या कर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम (photo source- Patrika)

रायपुर@नारद योगी। Family Death Mystery: रायपुर जिले के टिकरापारा के संजय नगर मदनी चौक में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में बेहद चौंकाने वाला और भावुक कर देने वाला खुलासा हुआ है। कर्ज के दलदल में फंसे सैय्यद साजिद अली ने अपने हंसते-खेलते परिवार को खत्म करने की खौफनाक साजिश पहले ही रच ली थी। गुरुवार की रात वह बाजार से रसगुल्ला और पेड़ा लेकर घर पहुंचा था। उस वक्त घर में उसकी पत्नी राबिया, बेटियां शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन मौजूद थीं, लेकिन बेटा इरशाद अली घर पर नहीं था।

बेटे की अनुपस्थिति के कारण साजिद ने उस समय किसी को मिठाई नहीं दी। रात करीब 10 बजे साजिद ने बैजनाथपारा में अपने दोस्तों के साथ मौजूद बेटे इरशाद को फोन किया। उसने बड़े प्यार से बेटे से कहा, मिठाई खाने के लिए जल्दी घर आ जा।" पिता की बात सुनकर इरशाद तुरंत घर लौट आया, जिसके बाद पूरे परिवार ने एक साथ बैठकर वह घातक मिठाई खाई। इस पूरे मामले में पुलिस सूदखोर फिरोज और मुन्ना से पूछताछ की जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इन दोनों से साजिद ने कर्ज लिया था। ये से प्रताड़ित कर रहे थे।

डॉक्टरों ने बिसरा किया प्रिजर्व, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम ने पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. नागेंद्र सिंह सोनवानी और डॉ. शिवनारायण मांझी के अनुसार, मुख्य आरोपी साजिद की मौत फांसी लगाने (हैंगिंग) के कारण हुई है। साजिद की पत्नी, दोनों बेटियों और बेटे का (Family Death Mystery) बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।

आलू-चावल और बची हुई मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

डॉक्टरों का कहना है कि बिसरा की फॉरेंसिक जांच से ही स्पष्ट होगा कि उन्हें कौन सा जहरीला पदार्थ दिया गया था। फॉरेंसिक और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार दोपहर दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। किचन में मिले आलू-चावल और बची हुई मिठाई के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

Raipur shocking incident: आर्थिक तंगी और कर्ज बना वजह

मोहल्ले वालों और प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि साजिद मौदहापारा स्थित एक बैटरी दुकान में मैकेनिक का काम करता था। उसने कुछ लोगों से भारी ब्याज पर कर्ज ले रखा था, जिसे चुका पाने में वह असमर्थ था। कर्ज के बढ़ते दबाव और आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले कुछ समय से काफी तनाव में चल रहा था। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है और उस कमरे को सील कर दिया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी साइबर सेल के माध्यम से बारीकी से जांच की जा रही है ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके।

Updated on:
19 Jul 2026 10:55 am
Published on:
19 Jul 2026 10:55 am