रायपुर

यात्रीगण ध्यान दें : इन शहरों के लिए नहीं मिलेगी फ्लाइट, इस तारीख तक उड़ानें हुई रद्द

अब विमानन कंपनी ने इसे 23 अगस्त तक स्थगित कर दिया है। इसमें भुवनेश्वर भी शामिल है।
2 min read
Aug 15, 2018
flight
यात्रीगण ध्यान दें : इन शहरों के लिए नहीं मिलेगी फ्लाइट, इस तारीख तक उड़ानें हुई रद्द

रायपुर. 34 दिन बाद तकनीकी खराबी की वजह से रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट 10 अगस्त से शुरू होने वाली थी। जिसके बाद इसे आगे बढ़ाकर 13 और फिर 14 अगस्त किया गया। अब विमानन कंपनी ने इसे 23 अगस्त तक स्थगित कर दिया है। इसमें भुवनेश्वर भी शामिल है।

इस संबंध में रायपुर-जगदलपुर स्टेशन मैनेजरों को ई-मेल के जरिए जानकारी भेजी गई है कि क्षेत्रीय उड़ानें 23 अगस्त तक स्थगित रहेगी। इस संबंध में दोनों स्टेशनों को जानकारी दी गई है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह कदम उठाया जा रहा है। मतलब विमानन कंपनी ने जहां 10 अगस्त तक तकनीकी खराबी दूर कर लिए जाने का भरोसा यात्रियों को दिलाया था, वहीं अब कंपनी ने ही स्वीकार किया है कि फ्लाइट में अभी तक तकनीकी खराबी दूर नहीं की जा सकी है।

23 अगस्त तक विमानन कंपनी द्वारा यात्रियों से बुकिंग नहीं ली जाएगी। बुकिंग लेने के बाद रिफंड के समय विवादों का मामला सामने आने के बाद अब विमानन कंपनी ने तय किया है कि फ्लाइट की निश्चित तारीख आने के बाद ही यात्रियों से बुकिंग ली जाएगी।

एक महीने से अधिक समय तक चले मेंटेनेंस के बाद एयर ओडिशा की फ्लाइट ठीक नहीं हो पाई है। रायपुर व जगदलपुर एयरपोर्ट स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक विमानन कंपनी से उन्हें निर्देश मिल चुका है कि फ्लाइट 23 तक स्थगित रहेगी।

15 जून से विमान का परिचालन रायपुर-जगदलपुर मार्ग में होने के बाद 7 जुलाई को मेंटेनेंस के नाम पर उड़ान अचानक एक हफ्ते तक बंद कर दिया गया था, जिसके बाद मेंटेनेंस की अवधि लगातार आगे बढ़ती गई। पहले यह फ्लाइट 9 अगस्त से शुरू करने की तैयारी थी।

Published on:
15 Aug 2018 08:05 am
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप