24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : एयरपोर्ट के भीतर 15 दिन नहीं मिलेगा खाना-पीना, दिल्ली की कंपनी कर रही ये काम

दिल्ली की देवयानी इंटरनेशनल फूड चेन कंपनी को काम सौंपा गया है, जो कि दिल्ली एयरपोर्ट सहित देश के 6 अन्य एयरपोर्ट में सेवाएं दे रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 Jun 2018, 9:48 PM IST

Raipur News

बड़ी खबर : इस एयरपोर्ट के भीतर 15 दिन नहीं मिलेगा खाना-पीना, दिल्ली की कंपनी कर रही ये काम

रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के भीतर लोगों को अब खाने-पीने के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। प्रवेश द्वार के भीतर 15 दिन और लोगों को खाना नहीं मिलेगा। एयरपोर्ट में बीते 4 दिनों से रेस्टोरेंट के रिनोवेशन का काम चल रहा है।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक अब माना एयरपोर्ट में दिल्ली की देवयानी इंटरनेशनल फूड चेन कंपनी को काम सौंपा गया है, जो कि दिल्ली एयरपोर्ट सहित देश के 6 अन्य एयरपोर्ट में सेवाएं दे रही है। माना एयरपोर्ट में टर्मिनल बिल्डिंग के भीतर रेस्टोरेंट सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री सेवाओं को सेंट्रलाइज्ड किया जा रहा है, जिसके मुताबिक अब एक ही कंपनी सभी तरह के खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएगी, इससे पहले अलग-अलग कंपनियों के जरिए बिक्री होती थी।

असुविधा, पहले नहीं दी सूचना

माना एयरपोर्ट प्रबंधन ने रेस्टोरेंट के दो हफ्तों से अधिक समय तक बंद रहने की आधिकारिक सूचना नहीं दी। इससे पर्यटक परेशान रहे, वहीं राजधानी सहित अन्य प्रदेशों से यात्रा करने वाले यात्रियों ने इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन पर नाराजगी भी जाहिर की है।

रेट बढऩे की आशंका पर प्रबंधन की खामोशी

दिल्ली की कंपनी को काम सौंपे जाने के बाद यह आशंका जाहिर की जा रही है कि कंपनी खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ा देगी। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन ने अभी इस पर कुछ भी कहने से इंकार किया है। प्रबंधन का कहना है कि रेस्टोरेंट में कीमतें यात्रियों के पहुंच के भीतर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बाहर का रेस्टोरेंट चालू

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्री टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर रेस्टारेंट में नाश्ता कर सकते हैं। यहां किसी और कंपनी को टेंडर दिया गया है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर और भीतर दो अलग-अलग कंपनियों का टेंडर है। भीतर रेस्टोरेंट की सजावट और काउंटर में बदलाव किया जा रहा है। यह काम लगभग 80 से 85 फीसदी पूरा हो चुका है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना निदेशक स्वामी विवेकानंद ने बताया कि माना एयरपोर्ट के भीतर रेस्टोरेंट सहित अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री को सेंट्रलाइज्ड किया जा रहा है। देवयानी इंटरनेशनल को काम सौंपा गया है। रेस्टोरेंट पूरी तरह शुरू होने में कम से कम दो हफ्ते का समय लग सकता है। बाहर रेस्टोरेंट चालू है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग