24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलने वाली है ये नई सुविधा

इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने नए पदों पर भर्ती के लिए अथारिटी को प्रस्ताव भेजा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 6 May 2018, 8:37 PM IST

chhattisgarh news

रायपुर . स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में 24 घंटे ऑपरेशन के तहत विमानों की नाइट लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने नए पदों पर भर्ती के लिए अथारिटी को प्रस्ताव भेजा है।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के दर्जे के लिए एयरपोर्ट में 24 घंटे ऑपरेशन जरूरी है। लिहाजा प्रबंधन ने प्रशासन, एटीसी कम्युनिकेशन, फायर, सेक्युरिटी सीआइएसएफ आदि पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इससे पहले इंडिगो ने माना एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग का प्रस्ताव दिया था, लेकिन तब एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह कहकर प्रस्ताव पर रूचि नहीं दिखाई कि एयरपोर्ट में इसके लिए कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त नहीं है।

25 मार्च का दिया था प्रस्ताव
इंडिगो प्रबंधन ने माना एयरपोर्ट को 25 मार्च से नाइट लैडिंग और सुबह 4 बजे से दिल्ली, मुंबई उड़ान का प्रस्ताव दिया था, जिसे प्रबंधन ने स्वीकार नहीं किया। अब जब एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से नाइट लैडिंग की कवायद शुरू हो रही है इस पर इंडिगो प्रबंधन का कहना है कि समर सीजन में नई फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने की वजह से इसके बारे में विंटर सीजन में विचार किया जा सकता है।

सभी को मिलेगा फायदा
नाइट लैडिंग होने के बाद एक तरफ जहां यात्रियों को सुबह से विमान की सुविधा मिलेगी, वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन को विमानन कंपनियों से किराया भी हासिल होगा। वर्तमान में माना एयरपोर्ट सुबह 6.30 बजे और रात को 9 बजे तक ही विमान की सुविधा है।

सीआइएसएफ 3 शिफ्ट में लगाएगा ड्यूटी
माना एयरपोर्ट में अभी दो शिफ्ट में सीआइएसएफ की ड्यूटी लगाई जा रही है, जिसमें पहला शिफ्ट सुबह 6 से 1 बजे तक व दूसरा शिफ्ट दोपहर 1 से 9 बजे व तीसरा शिफ्ट रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक संचालित किया जाएगा। इस संदर्भ में सीआइएसएफ को प्रबंधन की ओर से दिशा-निर्देशों का इंतजार है।

आरआर सहाय होंगे एयरपोर्ट के नए निदेशक
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में नए निदेशक के रूप में आरआर सहाय शीघ्र ही पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले सहाय बागडोगरा एयरपोर्ट में पदस्थ थे। बागडोगरा पं. बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलिगुड़ी शहर के निकट स्थित है। इससे पहले माना एयरपोर्ट में निदेशक के तौर पर संतोष ढोके ने लंबी सेवाएं दी।

24 घंटे ऑपरेशन को लेकर कवायद शुरू की गई है। विमानन कंपनियों से भी प्रस्ताव मंगाए गए हैं। सीआइएसएफ से भी बैठक की गई है।

संतोष ढोके
निदेशक, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग