रायपुर

सड़क की स्थिति पर बोली सरोज पांडेय, सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से पूछा सवाल

सांसद सरोज पांडेय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सड़क का हाल दिखाया और सरकार पर तंज कसा साथ ही बेहाल सड़कों पर प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने की बात कही।

less than 1 minute read
Sep 23, 2022
saroj_ji.jpg

बिलासपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया। पोस्ट किये गए वीडियो में सांसद सरोज पांडेय खराब सड़क का हाल बताते हुए सरकार पर निशाना साधती नजर आई। वीडियो में सांसद ये कहती नजर आरही है की, सरकार छत्तीसगढ़ियों की गाढ़ी कमाई के पैसे अन्य राज्यों में ‘चुनावी प्रबंधन’ में लगा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरह इशारा करते हुए बोली उड़न खटोले से उड़ने वाले मुख्यमंत्री और उनकी सरकार आमजनों की पीड़ा कब समझेगी। ये वीडियो गुरुवार को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया और वीडियो में दिख रहा जगह अकालतरा विधानसभा से कोरबा जाने वाली रोड है। ये रोड कई महीनो से ऐसी हाल में हैं की आमजनो का चना मुश्किल है।

वीडियो में कही ये बात
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में सरोज पांडेय लिखती हैं, मरम्मत के बिना छत्तीसगढ़ की सड़कें कराह रही हैं और छत्तीसगढ़ियों की गाढ़ी कमाई के पैसे से कांग्रेस अन्य राज्यों में ‘चुनावी प्रबंधन’ कर रही है। अकालतरा विधानसभा से कोरबा जाने वाली रोड की स्थिति देखिए, उड़न खटोले से उड़ने वाले मुख्यमंत्री और उनकी सरकार आमजनों की पीड़ा कब समझेगी? हम जल्द ही छत्तीसगढ़ की बेहाल सड़कों पर प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। वक्त आ गया है जब हम मुख्यमंत्री से सवाल पूछें और दिखायें उनके प्रदेश की असली तस्वीर। बड़ी बड़ी कंपनियों द्वारा बनायी गई सरकारी विज्ञापनों के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोई समस्या नहीं है।

Published on:
23 Sept 2022 06:42 pm