रायपुर

श्रीचंद सुंदरानी होंगे रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार, पार्टी ने फिर जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी में रायपुर उत्तर विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बुधवार शाम समाप्त हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 6:48 PM IST
CG Election 2018
श्रीचंद सुंदरानी होंगे रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार, पार्टी ने फिर जताया भरोसा

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी में रायपुर उत्तर विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बुधवार शाम समाप्त हो गया। पार्टी ने काफी मंथन के बाद भाजपा नेता और वर्तमान विधायक श्रीचंद सुंदरानी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।

पिछले कई दिनों से पार्टी में इस सीट पर प्रत्याशी को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। सियासी गलियारों में तमाम तरह के अटकलें लगाई जा रही थी।

बतादें कि भाजपा रायपुर उत्तर विधानसभा सीट को छोड़कर सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी। लेकिन इस विधानसभा क्षेत्र से कई उम्मीदवारों ने टिकट के लिए दावेदारी पेश कर पार्टी के मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

खबरों के अनुसार पार्टी रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से अमर परवानी, श्रीचंद सुंदरानी के साथ-साथ आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और पूर्व महापौर सुनील सोनी के नाम पर भी विचार कर रही थी।

उधर, समाज के कई प्रमुख नेताओं ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। लेकिन पार्टी ने एक बार श्रीचंद सुंदरानी विश्वास जताया है।

बतादें कि इसी सीट पर कांग्रेस ने भी अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उधर, जोगी कांग्रेस ने भी सिंधी समाज के अमर गिडवानी को टिकट देकर मैदान में उतारा है।

Updated on:
31 Oct 2018, 6:48 PM IST
Published on: