CG Hindi news: दूल्हे के भाई ने रोका तो विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि 5 से 6 बारातियों ने महिला के परिजनों को जमकर पीट दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है
देवर की शादी में बाराती बनकर जाना भाभी को भारी पड़ गया। बारातियों ने जबरदस्ती करते हुए सरेआम भाभी का हाथ पकड़ लिया और नाचने के लिए मजबूर किया। इस दौरान दूल्हे के भाई ने रोका तो विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि 5 से 6 बारातियों ने महिला के परिजनों को जमकर पीट दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
शादी में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का यह मामला खरोरा थाना का है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तिल्दाडीह गांव की रहने वाली है। वो अपने देवर की शादी में बाराती बनकर गई थी। सभी लोग सड़क पर नाच रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला का हाथ पकड़कर जबरदस्ती नाचने के लिए मजबूर किया। उसके देवर सहदेव मानिकपुरी ने उसे ऐसा करने से मना किया।
इस पर आरोपी नकुल साहू को गुस्सा आ गया और अपने अन्य साथी कुलेश्वर यादव, गोपी यादव, नारायण साहू, मंटू यादव और तोषण यादव को बुलाकर महिला के परिजनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथ में पहने कड़े से दो व्यक्तियों के सिर को भी जख्मी कर दिया। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।