
CG Monsoon Update 2024: प्रदेश में अभी हल्की बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहेगा। 10 व 11 मई को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रायगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।
शुक्रवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, किंतु मामूली वृद्धि संभावित है। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक तगड़े सिस्टम बने हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। एक चक्रवात उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं मध्य महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है। द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र के ऊपर स्थित चक्रवात से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली है। अन्य द्रोणिका उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी मप्र होते हुए पश्चिमी विदर्भ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है।
रायपुर - 36.7 - 26.9
बिलासपुर - 38.4 - 25.8
पेण्ड्रा रोड - 37.6 - 22.0
अंबिकापुर - 36.4 - 22.5
जगदलपुर - 34.6 - 24.0
दुर्ग - 37.6 - 22.6
Updated on:
10 May 2024 12:32 pm
Published on:
10 May 2024 12:32 pm
