Mahadev Betting App Case: ईओडब्ल्यू ने महादेव बुक ऐप की जांच करने के लिए रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बलौदाबाजार, रायगढ़ और कांकेर स्थित 29 ठिकानो में गुरुवार को एक साथ छापे मारे। यह कार्रवाई रायपुर में 7, दुर्ग में 18, बलौदाबाजार में 2 और रायगढ़ और कांकेर जिले में 1-1 स्थान पर हो रही है। छापे की यह कार्रवाई रायपुर में चंद्रभूषण वर्मा के मुजगहन स्थित सृष्टि वाटिका, संतोषी नगर , सुनील दम्मानी के करीबी लोगों, सतीश चंद्राकर के भिलाई के सूर्या विहार, सराफा कारोबारियों के गांधी चौक, आकाशगंगा सुपेला, सिविक सेंटर और उतई स्थित शोरूम, कांकेर के चारामा में हवालदार संतोष पांडेय के घर और महादेव सट्टा से जुडे़ हवाला कारोबारियों के ठिकानों पर की गई है।