इस वर्ष अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग के अलावा रवि योग, धन योग, शुक्रादित्य योग, शश योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। शु्क्रवार को पड़ने वाले अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही उच्च अवस्था में रहेंगे। चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा जबकि सूर्य मेष राशि में होगी। इस बार के पर्व के दिन नंदा-भद्रा और जया तिथियों का भी खास संयोग बना रहा है यही कारण है कि यह खास संयोग किसी भी कार्य में शुभ फलदायक माना गया है।