CG Crime News: कोरबा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के गांव कुकरीचोरी भाटापारा का है। जहां पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची के शव मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उरगा थाना क्षेत्र के गांव कुकरीचोरी भाटापारा में जयराम रजक (27) पत्नी सुजाता (25) और दो साल की बेटी के साथ रहता था। बुधवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य कमरे में सोने चले गए थे। गुरुवार सुबह जयराम के बड़े भाई श्रीराम रजक ने दरवाजा खोलने के लिए छोटे भाई को आवाज दी। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जवाब नहीं आया तो उसने जयराम के मोबाइल पर कॉल लगाया। लेकिन जयराम ने कॉल नहीं उठाया।