8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में हरा सोना तोडऩे गए महिला-पुरुष पर भालुओं ने किया हमला, मरा समझकर महिला को छोड़ा

उदयपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग इलाके में हुई घटना, हमले में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को रायपुर किया गया रेफर, महिला का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 May 2024, 9:12 PM IST

Injured women and men

उदयपुर. ग्राम झिरमिटी व घाटबर्रा के पेंड्रामार जंगल में हरा सोना (तेंदूपत्ता) तोडऩे गए महिला व पुरुष पर भालुओं ने हमला कर दिया। बुधवार की शाम झिरमिटी के जंगल में भालू के हमले में घायल पुरूष की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं गुरुवार की सुबह घाटबर्रा के पेेंड्रामार जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसका इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।


बुधवार की शाम को ग्राम झिरमिटी निवासी अजय ठाकुर के परिवार के लोग तेंदूपत्ता तोड़ कर इक_ा कर रहे थे और अजय ठाकुर तेंदूपत्ता को बांधने के लिए बरगद की रस्सी निकाल रहा था। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने उसके हाथ-पैर, सिर व कमर को जख्मी कर दिया है। घायल को तत्काल सीएचसी उदयपुर लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर किया गया, वहां भी स्थिति ठीक नहीं होने और कमर में गंभीर चोट होने की वजह से रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी घटना गुरुवार सुबह की है। फुलमेत पति रति राम उम्र 40 साल निवासी ग्राम तुरियाबिरा थाना लुण्ड्रा, हाल मुकाम बासेन थाना उदयपुर की निवासी है।

वह तेंदूपत्ता तोडऩे सुबह 5.30 बजे पेंड्रामार जंगल में अन्य लोगों के साथ गई थी। इसी दौरान भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। भालू ने उसके हाथ पैर गर्दन व अन्य जगहों पर नाखून से बुरी तरह से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

यह भी पढ़ें: स्कूटी सवार युवक ने रात में घर जा रही वृद्धा के गले से लूट ली सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

मरा समझ कर भागा भालू

फुलमेत भालू के हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई थी। भालू उसे मरा समझ कर उसे छोडक़र चला गया। महिला ने अपने मोबाइल से गांव के ही मंगलसाय को फोन कर घटना की सूचना दी।

गांव के लोग मौके पर पहुंचे और निजी कंपनी के एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अंबिकापुर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।