रायपुर

Raipur News: एक महीने तक बंद रहेगा यह ओवरब्रिज, रायपुर आने के लिए करें इस रुट का इस्तेमाल

Raipur News: कुम्हारी ओवरब्रिज पर 1 जून से 20 जून तक दुर्ग से रायपुर आने वाला ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को ब्रिज की सर्विस रोड या फिर वैकल्पिक मार्ग से होकर आवाजाही करनी पड़ेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2025, 9:15 AM IST
Raipur News: एक महीने तक बंद रहेगा यह ओवरब्रिज, रायपुर आने के लिए करें इस रुट का इस्तेमाल

Raipur News: रायपुर-दुर्ग मुख्य सड़क पर बने दो ओवरब्रिज में बड़ी खराबी आई है। खारुन नदी ब्रिज और कुम्हारी ब्रिज पर मरम्मत कार्य सोमवार से शुरू हो रहा है। खारुन नदी ब्रिज पर लगातार रात में 30 मई तक और कुम्हारी ब्रिज पर 20 जून तक मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग करा रहा है। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

इंजीनियरों के अनुसार खारुन नदी ओवरब्रिज पर दुर्ग तरफ से रायपुर आने वाली लेन पर काम चलने की वजह से 19 मई से 30 मई तक हर दिन रात 2 से 4 बजे तक आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं कुम्हारी ओवरब्रिज पर 1 जून से 20 जून तक दुर्ग से रायपुर आने वाला ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को ब्रिज की सर्विस रोड या फिर वैकल्पिक मार्ग से होकर आवाजाही करनी पड़ेगी।

यह वैकल्पिक मार्ग

-भिलाई सेक्टर एरिया से उतई-सेलूद-दौर-घुघुवा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर रायपुर।
-पुरानी भिलाई चौक (सिरसा गेट)-ग्राम सिरसा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर-रायपुर।

-रायल खालसा-ग्राम उरला-परसदा-अमलेश्वर-रायपुर। इन्हीं सड़क मार्ग से दुर्ग तरफ का ट्रैफिक रायपुर पहुंचेगा।

Updated on:
19 May 2025, 9:15 AM IST
Published on: