रायपुर

Transfer Breaking: शनिवार की छुट्टी में सरकार का बड़ा आदेश, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के इंजीनियर बदले, देखें पूरी लिस्ट

Transfer of Engineers: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश में इंजीनियरिंग अमले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

2 min read
May 09, 2026
Transfer (photo-patrika)

Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में इन दिनों प्रशासनिक तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार की छुट्टी के दिन अचानक जारी हुए एक सरकारी आदेश ने नगरीय प्रशासन विभाग में हलचल मचा दी। दरअसल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश में इंजीनियरिंग अमले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें कि इस आदेश के तहत राज्य के विभिन्न निकायों में पदस्थ कार्यपालन और सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये भी पढ़ें

CG Transfer News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 डॉक्टरों के तबादले, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

Transfer Breaking: आदेश जारी

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह को नगर निगम रायपुर से नगर निगम बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं दिनेश नेताम को कवर्धा से संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव को कोण्डागांव से बिलासपुर भेजा गया है। ललित कुमार त्रिवेदी को भी बिलासपुर में प्रभारी कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्ग संभाग में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सी.बी. परगनिहा को दुर्ग से धमतरी, हेमंत कुमार साहू को भिलाई-चरौदा से नगर निगम दुर्ग तथा चंद्रशेखर सारथी को रायगढ़ से नगर पालिका चांपा पदस्थ किया गया है।

इसी तरह नवा रायपुर में पदस्थ गगन वासन को नगर निगम जगदलपुर में सहायक अभियंता के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। विभाग का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों में गति और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

रिसाली के कार्यपालन अभियंता को अतिरिक्त जिम्मेदारी

विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

192 आरक्षकों का तबादला, DRG और महिला आरक्षक भी शामिल, दो अलग-अलग सूचियां जारी- धमतरी जिले के पुलिस महकमे में मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने व्यापक स्तर पर आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इस फैसले के तहत कुल 192 आरक्षकों को अलग-अलग थानों और इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है, जिससे पूरे विभाग में हलचल मच गई है… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

CG Transfer News: 192 आरक्षकों का तबादला, DRG और महिला आरक्षक भी शामिल, दो अलग-अलग सूचियां जारी
Published on:
09 May 2026 08:40 pm
Also Read
View All