6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Transfer News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 डॉक्टरों के तबादले, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

Transfer News: प्रशासनिक कसावट के तहत स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर फेरबदल किया गया है, जहां तीन डॉक्टरों का ट्रांसफर किया गया है।
2 min read
Google source verification
School Education Department

Chhattisgarh Police Transfer (photo-patrika)

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासनिक कसावट और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर तीन डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

CG Transfer News: जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, इस सूची में तीन चिकित्सकों के नाम शामिल हैं, जिनमें से दो को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है, जबकि एक डॉक्टर को नई प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गायत्री कुर्रे (बांधी), जो वर्तमान में बिलासपुर जिले में पदस्थ थीं, उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, संभाग बिलासपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। यह पद प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग और समन्वय की जिम्मेदारी रहती है।

इसी तरह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भेंऊज कुमार सिन्हा, जो शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ियारी (रायपुर) में पदस्थ थे, उन्हें प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति राजधानी के स्वास्थ्य प्रबंधन को मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

वहीं, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुण्येंद्र कुमार वैष्णव, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवाएं दे रहे थे, उन्हें प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और निगरानी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

192 आरक्षकों का तबादला, DRG और महिला आरक्षक भी शामिल, दो अलग-अलग सूचियां जारी- धमतरी जिले के पुलिस महकमे में मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने व्यापक स्तर पर आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इस फैसले के तहत कुल 192 आरक्षकों को अलग-अलग थानों और इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है, जिससे पूरे विभाग में हलचल मच गई है… पूरी खबर पढ़े

इस जिले में 13 निरीक्षक और 2 उप-निरीक्षक का बड़ा तबादला, कई थानों में नए प्रभारी, आदेश जारी- एसएसपी रजनेश सिंह ने 13 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जिससे कई प्रमुख थानों में नए प्रभारी नियुक्त हुए हैं। नई ट्रांसफर लिस्ट में हिर्री, चकरभाठा, मस्तूरी, कोनी, तोरवा, अजाक, बिल्हा जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं… पूरी खबर पढ़े