21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGBSE Result 2026: आज जारी होगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों को नंबर बढ़ाने के लिए मिलेंगे 15 दिन

CGBSE Result 2026: शिक्षा मंडल ने 15 दिन की सख्त डेडलाइन दी है। इसके तहत छात्रों को फोटोकॉपी, री-टोटङ्क्षलग या री-वैल्यूएशन, जो भी प्रक्रिया करानी है, उसके लिए एक ही बार में एक साथ आवेदन करना होगा।
2 min read
Google source verification
CG Board Result 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों के पास पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, 14 मई से पहले कर ले आवेदन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा कार्यालय ( Photo - Patrika )

CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों के बाद पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के गाइडलाइन तय की है। यदि छात्र 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उनको नतीजे जारी होने के 15 दिनों के अंदर री- टोटङ्क्षलग और री- वैल्यूएशन के लिए आवेदन करना होगा। अब पुनर्मूल्यांकन में छात्रों के अंक कम नहीं होंगे। यदि री-वैल्यूएशन में अंक कम होते हैं तो भी छात्रों के पुराने अंक मान्य होंगे।

इसमें 1 अंक की भी वृद्धि या कमी पूरी तरह मान्य होगी। वहीं प्रदेश के 11 आदिवासी और नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़ और मानपुर मोहला के छात्रों को पुनर्मूल्यांकन शुल्क में 50 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी। यह छूट री-टोटलिंग और फोटोकॉपी के शुल्क पर लागू नहीं होगी।

5 प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि पर ही बढ़ेंगे

पुनर्मूल्यांकन में आंसर शीट की जांच दो अलग-अलग मूल्यांकनकर्ताओं से कराई जाएगी। दोनों के औसत अंक में 5त्न या उससे अधिक की वृद्धि होने पर ही नंबर बढ़ाए जाएंगे। इसमें छात्रों को नंबर घटने का डर नहीं रहेगा, क्योंकि नंबर कम होने की स्थिति में पुराने अंक यथावत रहेंगे।

पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की संशोधित मार्कशीट स्कूलों को भेजेगा। छात्रों को फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी। यदि पुनर्गणना या पुनर्मूल्यांकन के बाद नंबर बढ़ते हैं तो मंडल नई पुरानी मार्कशीट प्राचार्य के पास जमा करनी होगी।

एक साथ करना होगा आवेदन

शिक्षा मंडल ने 15 दिन की सख्त डेडलाइन दी है। इसके तहत छात्रों को फोटोकॉपी, री-टोटङ्क्षलग या री-वैल्यूएशन, जो भी प्रक्रिया करानी है, उसके लिए एक ही बार में एक साथ आवेदन करना होगा। आंसर शीट की फोटोकॉपी मिलने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए अलग से 15 दिन का समय नहीं मिलेगा। जिन छात्रों का रिजल्ट किन्हीं कारणों (आरडब्ल्यूएल /आरडब्ल्यूएस / आरडब्ल्यूईएन / आरडब्ल्यूआई) से रोक दिया गया है, वे नतीजे घोषित होने के 15 दिन के भीतर सीधे मंडल मुख्यालय या ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्री गजेन्द्र यादव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा, विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) का रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के कक्ष क्रमांक S-2-12 में की जाएगी।

कहां देख सकेंगे रिजल्ट

10वीं 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों results.cg.nic.in या cgbse.nic.in पर देख सकते हैं. यहां से वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

इन वेब साइट पर देख सकते है परिणाम

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग