रायपुर

छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल में प्रवेश के लिए उड़ान स्कॉलरशिप, आवेदन प्रक्रिया शुरू

CG Scholarship 2025: रायपुर में नार्थ अमरीका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के उड़ान कार्यक्रम के ज़रिए आपका इंजीनियर, डॉक्टर, डेंटिस्ट, फार्मासिस्ट और स्नातक बनने का सपना साकार होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2025, 1:19 PM IST
नौनिहाल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक, 10 हजार तक मिलेगा लाभ, जल्द करें...(photo-patrika)
नौनिहाल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक, 10 हजार तक मिलेगा लाभ, जल्द करें...(photo-patrika)(Photo: Patrika)

CG Scholarship 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नार्थ अमरीका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के उड़ान कार्यक्रम के ज़रिए आपका इंजीनियर, डॉक्टर, डेंटिस्ट, फार्मासिस्ट और स्नातक बनने का सपना साकार होगा। यदि आपका परिवार फीस देने में असक्षम है तो इसके लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम के जरिए आपके सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी।

CG Scholarship 2025: नाचा का उड़ान कार्यक्रम

उड़ान एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से नाचा डिग्री-डिप्लोमा के लिए इंजीनियरिंग, चिकित्सा या किसी अन्य योग्य क्षेत्र में प्रवेश करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का पूरा शुल्क प्रायोजित करता है। अभी छात्रवृत्ति हासिल करने के लए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। कोई भी विद्यार्थी नाचा की वेबसाइट का उपयोग करके आवेदन कर सकते हैं।

उड़ान समिति सभी आवेदनों की समीक्षा करने के बाद योग्यता के आधार पर चयन करेगी। चयनित विद्यार्थियों को उनके कॉलेज की पूरी अवधि के लिए सपोर्ट किया जाएगा, लेकिन लोगों को जानकारी न होने के कारण काफी कम आवेदन आ रहे हैं। अब तक 7 छात्र-छात्राओं को इसका फायदा मिल चुका है।

छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य

नाचा के गणेेश कर ने बताया कि नाचा उन बच्चों के लिए अपना समर्थन दे रहा है जो कमजोर रह गए हैं और उनकी आगे की शिक्षा के लिए बहुत कम या कोई वित्तीय सहायता नहीं है।

स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए अभ्यर्थी को छत्तीसगढ का निवासी होना चाहिए। टैलेंटेड स्टूडेंट्स जिन्हें फाइनेशियल जरूरत हो और इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे कोर्स में पढ़ाई करना चाहते हो।

Updated on:
4 Jul 2025, 1:19 PM IST
Published on: