रायपुर

कुछ ही घंटों में वज्रपात के साथ होगी भयंकर बारिश, बना हुआ है सिस्टम, IMD का पूर्वानुमान जारी

गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। इसके बाद भी प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि का दौर बने रहने की संभावना है।

less than 1 minute read
May 06, 2024

CG Weather Update: अप्रैल माह की अपेक्षा मई में गर्मी अपना तांडव दिखाने लगी है। रविवार को राजधानी का पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 42 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 44.2 डिग्री बेमेतरा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 65 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका मराठवाड़ा से तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में सोमवार को एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। इसके बाद भी प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि का दौर बने रहने की संभावना है।

Published on:
06 May 2024 03:00 pm
Also Read
View All
बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

अगली खबर