रायपुर

हाल-ए-मौसम! शीतलहर की चपेट में उत्तरी छत्तीसगढ़, 24 घंटे में ढाई डिग्री गिरा राजधानी में पारा…

CG Weather Update: रायपुर प्रदेश में सर्दी ने फिर से असर दिखाना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है तो वहीं, पिछले 24 घंटे में राजधानी में पारा ढाई डिग्री तक गिरा है।

less than 1 minute read
Nov 29, 2025
हाल-ए-मौसम! शीतलहर की चपेट में उत्तरी छत्तीसगढ़, 24 घंटे में ढाई डिग्री गिरा राजधानी में पारा...(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में सर्दी ने फिर से असर दिखाना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है तो वहीं, पिछले 24 घंटे में राजधानी में पारा ढाई डिग्री तक गिरा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं, अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 6.9 डिग्री रहा। जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आ गया है।

CG Weather Update: कल से 3 डिग्री तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

गुरुवार रात को ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। शुक्रवार सुबह इसमें और बढ़ोतरी हुई। एक दिन में ढाई डिग्री तापमान गिरना, सामान्य नहीं माना जाता। हालांकि रविवार से ठंड फिर से कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन दिनों में 2-3 डिग्री तापमान में वृद्धि हो सकती है।

30 नवंबर की सुबह साइक्लोन दितवाह तमिलनाडु, पुडुुचेरी व इससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को यह श्रीलंका के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचा रहा है। भारत में प्रवेश के बाद भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

Updated on:
29 Nov 2025 10:57 am
Published on:
29 Nov 2025 10:56 am
Also Read
View All

अगली खबर