
CG Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवाएं और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के कारण बड़े पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं। बिजली के खंभों, टावरों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। खराब दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात में भी बाधा आने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवाओं के दौरान उड़ने वाली वस्तुएं लोगों के लिए खतरा बन सकती हैं। कच्चे मकानों, झोपड़ियों और कमजोर दीवारों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।
क्या करें
क्या न करें
लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों को मौसम खराब होने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।