रायपुर

CG Weather Update: आज से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, बारिश का अलर्ट जारी …..

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 56 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। बुधवार को मौसम (western disturbance trough) मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। प्

2 min read
Mar 06, 2024
weather_forecast_today.jpg
,,

cg weather Update: धूप की तपिश और वातावरण में घुली गर्माहट से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। हालांकि शाम होते ही उत्तर पश्चिमी हवा से वातावरण में हल्की ठंडक घुली रही। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं रात में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बुधवार को हल्के बादल छा सकते हैं।

पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 56 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। बुधवार को मौसम (western disturbance trough) मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। प्रदेश के कुछ जिलों में शाम या रात में बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी मध्यप्रदेश से विदर्भ होते तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं पांच मार्च की शाम एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके असर से अगले दो दिनों तक रायपुर सहित संभाग के जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं, हालांकि इसका असर कम बताया जा रहा है।

तापमान एक नजर में

जिला - अधि. - न्यू.
रायपुर - 34.9 - 22.2
बिलासपुर - 32.6 - 20.4
अंबिकापुर - 28.6 - 15.4
जगदलपुर - 34.2 - 19.5
दुर्ग - 34.6 - 19.6
राजनांदगांव - 35.2 - 20.5

कई जगहों पर हुई वर्षा

Weather Alert: पिछले दो दिनों तक तक रूक-रूक ही सही वर्षा और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश होने तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में आगामी 03 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Updated on:
06 Mar 2024 12:39 pm
Published on:
06 Mar 2024 12:25 pm