
CG Accident: बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना अंतर्गत ग्राम गिर्रा के पास बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे।
जानकारी के अनुसार सुनील यादव (29) निवासी भैसमुड़ी थाना खरोरा और नरेंद्र यादव (32) ग्राम गितकेरा थाना पलारी एक ही बाइक से रायपुर लौट रहे थे। तभी ग्राम गिर्रा के समीप सोमवार की देर रात करीब 1 बजे के बाइक सवारों को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। (Road Accident) हादसे में मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटे आईं हैै। (Bike Accident) वहीं शरीर का अंदरूनी हिस्सा बाहर आ गया। (Accident) मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों रिश्तेदार हैं।
नरेन्द्र यादव रिश्ते में सुनील कुमार यादव का जीजा है। दोनों की शादी एक ही दिन हुई थी और दोनों रायपुर में रहकर काम करते थे। सोमवार को दोनों एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने बलौदाबाजार आए थे, जहां से वे आधी रात को रायपुर लौट रहे थे। तभी यह घटना हो गई। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Updated on:
06 Mar 2024 11:15 am
Published on:
06 Mar 2024 11:15 am
