
रायपुर. Weather Updates: छत्तीसगढ़ में बीती रात न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम तापमान अंबिकापुर में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। इधर, राजधानी रायपुर में भी न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट रही। यहां न्यूनतम तापमान में 16.0 डिग्री रहा।
रायपुर में सुबह फिर से ठंड पड़नी शुरू हो गई है। रविवार को दिनभर हल्की ठंडक बनी रही। उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट रही है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह हल्का घना कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इससे ठंड में इजाफा होगा।
तापमान में गिरावट जारी रहेगा
मौसम विभानी एचपी चंद्रा के अनुसार सोमवार 13 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिर भी प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहने की संभावना है।
बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर में ठंड में इजाफा
प्रदेश में उत्तर-पूर्व हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में बिलासपुर, सरगुजा व बस्तर संभागों में भी गिरावट जारी रही। वहीं राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों से अच्छी-खासी ठंड पडऩे लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
कहां कितना रहा तापमान
रायपुर - 16.0
बिलासपुर - 13.4
पेंड्रारोड- 10.3
अंबिकापुर - 8.5
जगदलपुर - 16.4
दुर्ग - 14.6
राजनांदगांव - 15.3
कोरिया- 8.6