रायपुर

Weather Update: 10 नवंबर के बाद बदलेगी हवा की चाल! पड़ेगी कड़ाके की ठंड या होगी बारिश, देखें अपडेट

Weather Update: प्रदेश में ठंड का इंतजार हो रहा है। हालांकि सभी जिलों में गुलाबी ठंड का आगमन हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने हवाओं की चाल में बदलाव के संकेत दिए हैं..
2 min read
Nov 06, 2024
Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। वहीं दोपहर में भी सूर्य की तपिश कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 से 6 दिनों के भीतर हवा की चाल में बदलाव के संकेत दिए हैं। उत्तर पूर्वी हवाओं के असर से मौसम में बदलाव के आसार है। वहीं अभी बारिश की संभावना कम हैै। अगर यह अनुमान सही हुआ तो प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो सकती है।

Weather Update: दिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक

प्रदेश में अभी दिन-रात का टेंपरेचर सामान्य से अधिक है। जिसके चलते सिर्फ सुबह-सुबह ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं तापमान में कमी नहीं आने से अभी भी रात में पंखे चल रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो 10 से 20 नवंबर के बीच उत्तर-पूर्वी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। फिलहाल 10 नवंबर तक रात के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।

बारिश ने किया परेशान

Weather Update: दिवाली त्योहार तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का खतरा मंडरा रहा था। कहीं—कहीं बारिश भी हुई। जिसके बाद तापमान में कमी देखने को मिली। इसके बाद 1 नवंबर से बादलों के हटने से तीखी धूप का पड़ रही है। वहीं बादलों के साफ होने से हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश के उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पारा 18 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बंगाल की खाड़ी से नमी आना कम

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी का आना कम हो गया है, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम औसत तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री अधिक है, लेकिन तीन दिनों के बाद तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

Updated on:
06 Nov 2024 07:05 pm
Published on:
06 Nov 2024 06:51 pm