
CG Weather: छत्तीसगढ़ रायपुर नवंबर की शुरुआत अक्टूबर जैसा ही है। मामूली सा अंतर ये है कि न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट आई है। अक्टूबर में जहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास था, अब यह 4 से 5 डिग्री गिरकर 20.5 डिग्री पर आ गया है। जबकि अक्टूबर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास था, जो इस माह इससे थोड़ा कम 34.2 डिग्री पर है।
CG Weather: इस तरह दिन व रात के तापमान में 13.7 डिग्री का अंतर है। डॉक्टरों के अनुसार यह अंतर लोगों को बीमार कर रहा है। वायरल फीवर के साथ सर्दी व खांसी से लोग पीड़ित हो रहे हैं। राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा है।
CG Weather: रायपुर की बात करें तो यहां दिन काफी गर्म है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है। दिन गर्म है तो रात में हल्की ठंडी। हालांकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री कम है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में है। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री है, जो सामान्य से मामूली ज्यादा है। अंबिकापुर को छोड़कर कहीं भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। यानी न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
दिन व रात के तापमान में भारी अंतर की वजह से सर्दी-खांसी, बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं। खासकर अस्थमा वाले मरीजों की समस्या बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार मनुष्य की क्षमता 24 घंटे में तापमान में अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर सहने की है।
विशेषज्ञों के अनुसार शरीर के तापमान का संतुलन बनाए रखने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करना होगा। नहाने के लिए भी गुनगुने पानी का उपयोग किया जा सकता है। ठंडा पानी, बाहरी तली हुई चीजें, आइसक्रीम आदि खाने से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
Updated on:
05 Nov 2024 10:43 am
Published on:
05 Nov 2024 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
