8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident News: छत्तीसगढ़ में डबरी में घुसी स्कॉर्पियो, 6 की मौत, एक ही परिवार के 4 लोगों ने तोड़ा दम

CG Accident News: अंबिकापुर बलरामपुर जिले के राजपुर कुसमी मार्ग पर शनिवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार एसयूवी सड़क छोड़ खेत में जा गिरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 3 Nov 2024, 9:11 AM IST

CG NEWS

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर बलरामपुर जिले के राजपुर कुसमी मार्ग पर शनिवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार एसयूवी सड़क छोड़ खेत में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Accident: बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी स्कूल वैन, सवार थे 18 बच्चे…

CG Accident News: 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

CG Accident News: सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान हो गई है। वाहन में सवार 7 लोग बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम लरीमा से सूरजपुर जा रहे थे। रात करीब 8.30 बजे राजपुर कुसमी मार्ग पर ग्राम लडूवा के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार होने के कारण स्कॉर्पियो सड़क छोड़ डबरी में जा गिरी।

CG Accident News: हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं। इनमें पिता व उसकी 2 बेटियां भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

लॉक हो गई था एसयूवी

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्तगी कर ली है। मृतकों में संजय मुंडा, उसकी 2 बेटियां चंद्रावती व कृति, उदयनाथ पिता रामेश्वर, मंगलदास पिता घनश्याम व भूपेंद्र पिता हरिलाल शामिल हैं।

डबरी में गिरने के बाद एसयूवी ऑटोमेटिक लॉक हो गई थी। इस वजह से उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे जेसीबी की मदद से वाहन को डबरी से बाहर निकलवाया गया।