8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident: बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी स्कूल वैन, सवार थे 18 बच्चे…

CG Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सक्ती में हसौद थाना इलाके में बच्चों से भरा स्कूल वैन सोन नदी में गिर गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 24 Oct 2024, 7:31 AM IST

CG Accident

CG Accident: एनीकट से जा रही स्कूली वैन स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पिसौद के पास सोन नदी में जा गिरी। वैन में 18 बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने देखा और तत्काल मदद करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

CG Accident: प्राथमिक उपचार के बाद दी गई छुट्टी

अगर ग्रामीण उपस्थित नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चा गंभीर है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार सक्ती जिले के हसौद स्थित हैप्पी पब्लिक स्कूल के 18 छात्र बुधवार सुबह स्कूली वैन में सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे। बड़ेकलाखुर्द के 11 बच्चे व पिसौद के 7 बच्चे सवार थे।

यह भी पढ़ें: CG Accident: बस और कार में आमने-सामने भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख-पुकार

वैन चालक शार्टकर्ट के चलते मेन रोड से न जाकर एनीकट से स्कूल जा रहा था। वैन का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे चालक वैन से नियंत्रण खो बैठा और बस सोन नदी में जा गिरी। (CG Accident) जोर की आवाज होते ही नदी में नहा रहे ग्रामीण दौड़ पड़े।

स्कूल प्रबंधन से की जा रही पूछताछ

इसके बाद सभी ने बच्चों को निकालना शुरू किया, क्योंकि अधिकांश बच्चे 6 से 10 साल के थे। तैरना किसी को नहीं आता है। इसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

CG Accident: सक्ती, डीएसपी, अंजली गुप्ता ने पत्रिका से बताया कि पिसौद के पास स्टेयरिंग फेल होने से स्कूली वैन सोन नदी में जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक बच्चे को सांस में तकलीफ हुई। फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ है। चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।