रायपुर

Winter 2024: रेकॉर्ड टूटा! 6 सालों में सन् 2022 को छोड़कर रायपुर में सबसे ज्यादा ठंड

Winter 2024:रायपुर पिछले 6 साल में 2022 को छोडकऱ इस बार राजधानी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री पर आ गया।

less than 1 minute read
Nov 24, 2024
FILE PHOTO

Winter 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर पिछले 6 साल में 2022 को छोडकऱ इस बार राजधानी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। पिछले 10 सालों में 27 नवंबर 2022 को नवंबर में सबसे कम तापमान 13 डिग्री रेकॉर्ड किया गया था। यह रेकार्ड अब तक नहीं टूट पाया है।

Winter 2024: रायपुर में सबसे ज्यादा ठंड

Winter 2024: हालांकि ठंड को देखते हुए लग रहा है कि इस बार रेकॉर्ड टूट सकता है। दरअसल, नवंबर खत्म होने में अभी एक सप्ताह बाकी है। ऐसे में ठंड और बढ़ सकती है। राजधानी समेत्र देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 29.2 डिग्री पर आ गया है। वहीं, सुकमा लगातार गर्म चल रहा है। वहां अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा। यह प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान है।

पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले तीन दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद एक से दो डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

Updated on:
24 Nov 2024 10:00 am
Published on:
24 Nov 2024 09:58 am
Also Read
View All

अगली खबर