
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी और सहायक संचालक स्तर के कुल 14 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में कुछ अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
आधिकारिक आदेश के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग में कुल 14 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरण/पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। आदेश में यह भी उल्लेख है कि उक्त स्थानांतरण/पदस्थापना पर मुख्यमंत्री की अनुमति प्राप्त है और आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।