31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Transfer: धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 38 आरक्षकों का तबादला… देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग

Dhamtari Police Transfer: धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी भावना पाण्डेय ने करीब 38 आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है।
2 min read
Google source verification
Raipur Police Transfer

Raipur Police Transfer: तबादला (photo-patrika)

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। जिले में बड़ी संख्या में आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार करीब 38 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में अलग-अलग थानों और स्थानों पर पदस्थ आरक्षकों के नाम शामिल हैं। तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को अब नई जगह पर अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद जिले के पुलिस महकमे में भी हलचल देखने को मिल रही है।

एसपी ने जारी किया आदेश

धमतरी की पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय ने आरक्षकों के तबादले को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश में स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना पर ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं। यानी तबादले के बाद संबंधित कर्मचारियों को बिना देरी किए नई जगह पर ड्यूटी संभालनी होगी।

लंबे समय से एक ही थाने में थे पदस्थ

बताया जा रहा है कि तबादला किए गए कई पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे। ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तहत इन कर्मचारियों को दूसरी जगह पदस्थ किया गया है। एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण से पुलिसिंग व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

पुलिसकर्मियों के तबादले का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद पुलिसकर्मी अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय और कार्यप्रणाली को गति मिलने की उम्मीद है।

38 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल

जारी सूची में करीब 38 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। तबादले के बाद इन सभी पुलिसकर्मियों को अपनी नई पदस्थापना वाले स्थान पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के इस आदेश के बाद अब संबंधित कर्मचारी नई जगह पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

नीचे देखें पूरी सूची

धमतरी जिले में हुए इन तबादलों में किन-किन पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं और उन्हें कहां पदस्थ किया गया है, इसकी पूरी जानकारी विभाग की ओर से जारी सूची में दी गई है। नीचे देखें ट्रांसफर की पूरी सूची और जानें किस पुलिसकर्मी को कहां नई पदस्थापना मिली है।