
हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ( Photo - Patrika )
Chhattisgarh road accident: धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारी के कोकड़ी मोड़ पर हुए हादसे से गांव में तनाव का माहौल है। हादसे में मासूम की मौत के बाद भड़के लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। दरअसल रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक अत्यधिक नशे की हालत में था।
रक्षाबंधन के दिन हुए हादसे में मासूम की जान जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने आरोपी चालक की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। वहीं आरोपी ड्राइवर को पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कुरूद पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों के कड़े विरोध और घेराव का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल इलाके में भारी गम और तनाव का माहौल व्याप्त है।
घटना ग्रामीण नारी बस स्टैंड के पास का है। हादसे में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हो गए और विरोध जताते हुए चक्काजाम कर दिया। लोगों की पिटाई से बेसुध हुए ड्राइवर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं लोगों को सुरक्षित रहने की हिदायत दे रही है।
Updated on:
28 Aug 2026 12:06 pm
Published on:
28 Aug 2026 12:06 pm
