26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धान का पैसा दिला दो साहब, धमतरी कलेक्टर को सामने देख फूट-फूटकर रोने लगी बुजुर्ग महिला

Dhamtari News: बीमार मां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान ने धान के पैसे की तुरंत भुगतान की मांग की। इस दौरान कलेक्टर को सामने देख बुजुर्ग महिला के आंखों में पानी आ गए..
2 min read
Google source verification
dhamtari news, chhattisgarh news

पीड़ित किसान अपनी मां के साथ और अन्य किसान ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: धमतरी जिला कलेक्टर के सामने अर्जी लेकर आई महिला फूट-फूटकर रोने लगी। बीमार महिला अपने बेटे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी। इस दौरान किसान ने धान बेचने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। बताया कि पैसा नहीं मिलने से बुजुर्ग मां बीमारी से जूझ रही है। इधर घर के लोग भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे है। ( Dhamtari News ) मगरलोड क्षेत्र के खैरझिटी निवासी किसान ललितराम कश्यप अपनी गंभीर रूप से बीमार मां जानकी बाई कश्यप के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। मां की आंखों से छलकते आंसुओं ने परिवार की बेबसी बयां कर दी।

Dhamtari News: किसान बोला- तीन महीने से भटक रहा हूं

किसान का कहना है कि धान बिक्री की राशि मिल जाती है तो मां को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराउंगा। लेकिन करीब तीन महीने से भुगतान के लिए भटकना पड़ रहा है। किसानों ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम खैरझिटी के करीब दस किसानों ने लोकेश कुमार साहू के माध्यम से चैतराम साहू के नाम से संबंधित मिल को धान दिया था। किसानों के अनुसार 16 से 22 मई 2026 के बीच धान की बिक्री की गई थी।

लगातार टालमटोल से परेशान

उनका आरोप है कि धान की राशि चैतराम साहू और लोकेश कुमार साहू को मिल से प्राप्त हो चुकी है, लेकिन किसानों को अब तक भुगतान नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि राशि मांगने पर उन्हें कभी चेक देने तो कभी जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन पैसा नहीं मिला। लगातार टालमटोल से परेशान किसानों ने पहले मगरलोड थाने में शिकायत की।

शिकायत के बाद भी नहीं दे रहे राशि

किसानों ने बताया कि 5 जुलाई को थाने में चैतराम साहू ने किसानों को पूरी राशि देने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर किसान 16 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां भी 24 जुलाई तक भुगतान करने का आश्वासन दिए जाने की बात किसानों ने कही है। इसके बावजूद राशि नहीं मिलने पर किसान मंगलवार को फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसी तरह गांव के लक्ष्मण साहू, प्रेमचंद साहू, दीपक साहू, चैनसिंह ठाकुर, ललितराम कश्यप, सेखुराम, चेतराम साहू ने बताया कि उनका भी भुगतान नहीं हो रहा है। शिकायत के बाद भी राशि नहीं दे रहे हैं।