27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhamtari Road Accident: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident News: धमतरी में 36 घंटे के भीतर दो दर्दनाक सड़क हादसों से मातम पसर गया। हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं।
2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

Aug 27, 2026

Dhamtari Road Accident

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा (photo Patrika)

Road Accident: धमतरी जिले में महज 36 घंटे के अंतराल में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बोरई थाना क्षेत्र के घुटकेल और सिहावा थाना क्षेत्र के मल्हारा में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों हादसे रात के समय हुए। बोरई क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की जान गई, वहीं सिहावा क्षेत्र में सड़क किनारे घायल मिले एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घुटकेल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

पहला हादसा बोरई थाना क्षेत्र के घुटकेल गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर नगरी में रिश्तेदार के घर आयोजित नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घुटकेल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में रायगढ़ा, ओडिशा निवासी अभय सतनामी और बरमारू की मौत हो गई।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सिहावा के मल्हारा में सड़क किनारे घायल मिला युवक

दूसरा हादसा सिहावा थाना क्षेत्र के मल्हारा गांव में हुआ। बताया गया कि सुमंत शांडिल्य किसी काम से थाना गया था। वापसी के दौरान वह गांव के पास सड़क पर घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुमंत को किस वाहन ने टक्कर मारी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

सिहावा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वाहन से हुआ और दुर्घटना के पीछे क्या कारण था। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

दोनों मामलों में पुलिस ने शुरू की जांच

दोनों सड़क हादसों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसों के कारणों और संबंधित वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। एएसपी शैलेन्द्र पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी मामलों की जांच में जुटे हुए हैं।