राजगढ़

एमपी में 300 करोड़ से नए सिरे से बनेगा 106 किमी लंबा फोरलेन हाईवे

mp news: राजधानी भोपाल से जोड़ने वाले फोरलेन हाईवे की नई DPR तैयार, तकनीकी खामियों को किया जाएगा दूर।

2 min read
Dec 24, 2025
Biaora-Bhopal four-lane highway (सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा से भोपाल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-46 फोरलेन अब नए सिरे से बनने जा रहा है। करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से इस नए फोरलेन की नई डीपीआर तैयार की गई है। जिसकी फाइल भी दिल्ली मंत्रालय भेज दी गई है। जल्द ही स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत ब्यावरा से नरसिंहगढ़ तक फोरलेन पर 150 करोड़ रुपए और नरसिंहगढ़ से भोपाल तक भी 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस फोरलेन के निर्माण से पहले सामने आईं तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा। साथ ही कुछ जगह बदलाव भी होंगे। ऐसे में अगले साल से राजधानी भोपाल का सफर और भी आसान होगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में तहसीलदार के सामने पति-पत्नी ने खुद को आग लगाई, कलेक्टर ने तहसीलदार को हटाया

3-4 फीट बढ़ाई जाएगी मार्ग की हाईट, हर एक किमी पर बनेगी पुलिया

ब्यावरा-भोपाल नेशनल हाईवे का निर्माण 1087 करोड़ की लागत से 2019-20 में हुआ था। करीब 106 किमी लंबे इस फोरलेन हाईवे के निर्माण में खूब अनियमितताएं हुई थीं। जिसके चलते तीन ठेकेदार भी बदले गए थे। ऐसे में हर बार नए ठेकेदार ने अधूरा काम जैसे-तैसे पूरा कराने पर फोकस किया। ऐसे में कई तकनीकी खामियां रखी गईं। स्थिति ये है ब्यावरा से नरसिंहगढ़ तक तो फोरलेन जमीन से भी नीचे बना दिया गया। कई जगह बारिश में जलभराव की स्थिति भी बनती है। ऐसे में अब सिरे से मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें ब्यावरा-नरसिंहगढ़ के बीच सड़क की 3 से 4 फीट हाईट बढ़ाई जाएगी। साथ ही हर एक किमी पर एक पुलिया बनाई जाएगी। ताकि जल भराव की समस्या न हो। साथ ही नरसिंहगढ़ से भोपाल के बीच डामर वाले हिस्से में पूरे पर डामरीकरण होगा।

जनवरी आखिर तक शुरू हो सकता है काम

देवांश नुअल, रीजनल मैनेजर ने बताया कि ब्यावरा-भोपाल फोरलेन हाईवे के लिए 300 करोड़ की नई डीपीआर भेजी गई है। स्वीकृति के बाद जनवरी आखिर तक टेंडर आदि की प्रक्रिया के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसी के साथ निर्माण भी शुरू करा देंगे। नरसिंहगढ़-ब्यावरा मार्ग की हाईट बढ़ाई जाएगी। हर एक किमी पर एक पुलिया बनाएंगे। अन्य खामियां भी सुधारेंगे।

फैक्ट फाइल- एनएच-46 (ब्यावरा-भोपाल फोरलेन )

कुल लंबाई-106 किमी
लागत- 300 करोड़
ब्यावरा-नरसिंहगढ़ फोरलेन -150 करोड़
नरसिंहगढ़-भोपाल फोरलेन-150 करोड़
80 करोड़ से 5 जगह अलग से बन रहे अंडरपास, ब्रिज
28 करोड़ सागपुर अंडरपास की लागत

ये भी पढ़ें

एमपी में बच्चे की चाहत में पति-पत्नी ने मंदिर में बनाए शारीरिक संबंध, मचा बवाल

Published on:
24 Dec 2025 06:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर