राजनंदगांव

सावन के पहले सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़

कांवड़ यात्रा के साथ सावन का हुआ शुभारंभ
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 12:03 PM IST
system
यात्रा... सावन के पहले दिन कांवडियों ने यात्रा निकाली।

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. हनुमान भक्त समिति के तत्वावधान में श्रावण मास के प्रथम सोमवार नगर में कांवड़ यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। हनुमान भक्त समिति के कैलाश शर्मा विजय अग्रवाल मनोज दम्मानी के नेतृत्व में सुबह 6 बजे कावड़ यात्रा निकाली गई यह यात्रा महावीरपारा से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक गोल बाजार सब्जी मंडी पुराना बस स्टैंड होती हुई स्वर्गीय भूलीबाई तराने के शिव मंदिर पहुंचे वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। यात्रा में समिति के अनिल शर्मा, लक्ष्मीनारायण तराने, बलदाऊ शर्मा, कन्हैया महाराज सहित बड़ी संख्या में युवा भी उपस्थित हुए। समिति के मनोज दम्मानी ने बताया कि दूसरे सोमवार 6 अगस्त को पुन: कावड़ यात्रियों का दल नगर भ्रमण करेगा। तत्पश्चात तीसरे सोमवार को भानपुरी स्थित मंदिर में जलाभिषेक के बाद पैदल यात्रा माई की नगरी पहुंचेगी। चौथे व अंतिम सोमवार को पुन: नगर में कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।

पहले सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़
डोंगरगांव. सावन के पावन महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए सुबह से शहर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मंदिरों में महाकाल की पूजा अर्चना कर विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया तथा मनोकामना मांगी। वहीं सावन का पहला सोमवार होने के कारण सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में भक्तगण पहुंचते रहे, साथ ही पूरा शहर भगवान शिव के मंत्रों से गुंजायमान रहा। कुंवारी कन्याओं और महिलाओं व्रत रखा तथा अपने परिवार व देश के लिए मंगलकामना की।

सावन सोमवार का शुभारंभ
खैरागढ़. सावन माह के पहले सोमवार को भक्तों का तांता शिव मंदिरों में सुबह सें उमड पड़ा। सावन के इस पवित्र माह को लेकर शिव भक्तों में श्रद्धाभक्ति का माहौल बना हुआ है। इस दौरान शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह सें देर रात तक शिवालयों में भक्तों की भीड़ बनी रही। शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना एवंं विशेष अभिषेक के साथ साथ धार्मिक आयोजनों को क्रम लगातार दिन भर चलता रहा। वही ग्रामीण इलाको के शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का विधिवत पूजा अर्चना, जलाभिषेक, श्रृगार के साथ अन्य धार्मिक आयोजन दिनभर चलता रहा।

शिव मंदिरों में की गई व्यापक तैयारी
शिव मंदिरों में भगवान शिव की आराधना के लिए पहुंचें वालें शिव भक्तों के व्यापक तैयारियां की गई है। सावन माह के सोमवार को ज्यादातर भक्तो की भीड मंदिरों में होती है। शहर के शिव मंदिर रोड़ स्थित बीरेश्वर महादेव, सोनेसरार, ईतवारी बाजार, दाऊचौरा, सिविल लाईन, पिपरिया अमलीपारा सहित शिव मंदिरों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इन मंदिरों में भक्तों द्वारा भगवान शिव के पूजा अर्चना करनें का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

Published on: