
राजनांदगांव / खैरागढ़. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कोमल जंघेल ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी विधेयक पास होने पर खुशी जाहिर करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के प्रति आभार व्यक्त किया है। जंघेल ने मोर्चा पदाधिकारियो के साथ रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई देते आभार जताया।
पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा मिला
इस दौरान कोमल जंघेल ने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को सवैधानिक दर्जा देकर उसे सशक्त बनाया है,जबकि कांग्रेस की सरकार ने इसे लटका कर रखा था। कांग्रेस ने पिछड़ी जातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति में सुधार लाने कभी कोई प्रयास नही किया। कांग्रेस ने इस वर्ग को केवल वोट बैंक की तरह ही इस्तेमाल किया। पिछले वर्ष जब यह विधेयक लाया गया तो कांग्रेस ने इसका पुरजोर विरोध किया था। कांग्रेस ने पिछड़ी जातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति में सुधार लाने कभी कोई प्रयास नही किया। कांग्रेस ने इस वर्ग को केवल वोट बैंक की तरह ही इस्तेमाल किया। पिछले वर्ष जब यह विधेयक लाया गया तो कांग्रेस ने इसका पुरजोर विरोध किया था।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाई खुशियां
भाजपा की सरकार आते ही हर वर्ग की परेशानियों को समझा है और पिछड़ी जातियों के हित के लिए काम करते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को सवैधानिक दर्जा दिलाने विधेयक पास कराया। इस निर्णय से छग के पिछड़ा वर्ग के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कई जिलों के कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर एवं फटाखे फोड़कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। जंघेल ने मोर्चा पदाधिकारियो के साथ रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई देते आभार जताया।
आभार... सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई देते आभार जताया।