राजनंदगांव

भाभी का देवर बना हत्यारा… जादू-टोना के शक में उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी

Superstition Case: आरोपी ने अपने एक माह के बच्चे की मौत होने के बाद भाभी पर काला जादू कर बच्चे को मारने के शक में हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार को तुमड़ीलेवा निवासी 28 वर्षीय उमा बाई यादव पति कृष्णा यादव शिकारीटोला के एक फार्म हाऊस में मजदूरी करने जा रही थी। इस दौरान आरोपी देवर पिंटू यादव ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी भाभी की हत्या कर दिया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2023, 10:29 AM IST
murder.jpg

CG Murder Case: पिछले गुरुवार को सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम तुमड़ीलेवा में मजदूरी करने जा रही एक महिला का रास्ता रोककर उसके देवर द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया था। हत्या के बाद आरोपी देवर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने अपने एक माह के बच्चे की मौत होने के बाद भाभी पर काला जादू कर बच्चे को मारने के शक में हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार को तुमड़ीलेवा निवासी 28 वर्षीय उमा बाई यादव पति कृष्णा यादव शिकारीटोला के एक फार्म हाऊस में मजदूरी करने जा रही थी। इस दौरान आरोपी देवर पिंटू यादव ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी भाभी की हत्या कर दिया था।

सोमनी में बोगदा पुल के नीचे से किया गिरफ्तार
आरोपी पिंटू यादव हत्या की घटना के बाद फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिंटू यादव हत्या के बाद साइकिल से निकला था और तुमड़ीलेवा और सोमनी के आसपास खेत की ओर भटक रहा था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पिंटू को सोमनी के बोगदा पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। सोमनी टीआई कृष्णा पटले ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जादू टोना से परिवार को खत्म करने की शंका पर अपनी भाभी की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी की गिरफ्तारी में टीआई कृष्णा पटले, एसआई जलालुद्विन, एएसआई इसराफिल खान, विकास राजेत्री का योगदान रहा।

Updated on:
7 Dec 2023, 10:29 AM IST
Published on: