राजनंदगांव

महिला समूह से 8.85 लाख की धोखाधड़ी, अध्यक्ष ने निजी-खर्च में किए इस्तेमाल, दो साल बाद गिरफ्तार

CG Fraud: महिला समूह की अध्यक्ष ने बैंक से 8.85 लाख रुपए लोन लेकर फरार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने दो साल बाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है..

less than 1 minute read
महिला समूह को लगाया 8.85 लाख का चूना, अध्यक्ष ने निजी-खर्च में किए इस्तेमाल, दो साल बाद गिरफ्तार ( Photo - Patrika )

CG Fraud: राजनांदगांव के डोंगरगांव में एक महिला समूह से 8.85 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। फरार समूह की अध्यक्ष को नागपुर से दबोचा है। बता दें कि महिला दो सालों से फरार चल रही थी। लगातार खोजबीन के बाद अब महिला को पकड़ने में सफलता मिली है।

CG Fraud: समूह के नाम से लिया लोन और..

यह मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करेठी का है और 'प्रज्ञा महिला स्व-सहायता समूह' से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार समूह की अध्यक्ष गणेशिया बाई बघेल ने समूह के नाम से बैंक से लोन लिया था, वहीं इस राशि को अपने निजी स्वार्थ के लिए खर्च कर दिया। इसका खुलासा होने से समूह की महिलाओं में खलबली मच गई। जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की।

रुपये को निजी-खर्च में किए इस्तेमाल

आरोपी महिला ने लोन की रकम 885000 रुपये को बैंक में जमा नहीं किया और इस पैसे से टीवी, फ्रिज, कूलर और शेयर मार्केट में लगाकर खर्च कर दिया। हालांकि शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया है कि सदस्यों को धोखे में रखकर और समूह को बिना बताए बैंक से 8,85,000 रुपये लोन ले लिया और उनके रुपये को स्वयं अपने निजी उपयोग में खर्च कर दिया। इतना ही नहीं लोन की रकम को बैंक में अब तक जमा नहीं किया।

नागपुर के कलमना से गिरफ्तार

2 साल से फरार चल रही महिला को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर के कलमना से गिरफ्तार किया। पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बता दें कि गणेशिया बाई अपना जुर्म कबूला। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Updated on:
16 Mar 2026 01:22 pm
Published on:
16 Mar 2026 01:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर