राजनंदगांव

CG Fraud News: एफसीआई में नौकरी लगाने का झांसा, आरोपी ने ऐंठे 36 लाख रुपए फिर… जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले से ठगी का मामला सामने आया है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी लगाने का झांसा देकर 36 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2024, 2:58 PM IST
CG Fraud Case

CG Fraud News: नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से 36 लाख रुपए धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पुलिस में शिकायत होने के बाद से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को जांजगीर जिला के चांपा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग प्रार्थी हरीश गंजीर एवं कुमार सोनवानी निवासी बरगा ने लालबाग थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी जीतू राम विश्वकर्मा पिता देवसाय निवासी ग्राम देमता टोली थाना कुनकुरी जिला जशपुर ने उसके बेटे व बहू और चार अन्य लोगों को अपने सहयोगियों के साथ मिल कर भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख एवं 20 लाख कुल 36 लाख रुपए नगदी रकम लेकर नौकरी नहीं लगाकर धोखाधडी किया गया है।

सिक्योरीटी आफिसर का काम करता था

प्रार्थियों की शिकायत पर पुलिस आरोपी जीतु विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 420,34 पंजीबध्द कर विवेचना में जुटी थी। विवेचना के दौरान आरोपी जीतू विश्वकर्मा अपने मोबाइल नबर को बंद कर लगातार लोकेशन बदल रहा था और लुक छिप भाग रहा था। सीडीआर के अवलोकन पर पाया गया की मुख्य आरोपी जीतू विश्वकर्मा 1 माह में 4-5 बार ही आवश्यता पड़ने पर जरूरी काल करने के लिए दूसरे के मोबाइल को मांग कर अपना सीम लगाकर फोन करता था और तुरंत ही काम होने के बाद नबर बंद कर देता था ।

आरोपी का लोकेशन कभी जशपुर कभी कुनकुरी कभी कोरबा कभी चांपा दिखाया जा रहा था। इस दौरान आरोपी का लोकेशन चांपा के असपास दिखाया फिर बंद कर दिया इस दौरान मुखबिर से पता चला कि आरोपी तीजू विश्वकर्मा चांपा के छत्तीसगढ़ स्टील एण्ड पावर लिमिटेड (सीएसपीएल) में सिक्योरीटी आफिसर के पद पर कार्यरत होकर अपने अधिनस्थ सुरक्षा गार्ड का देखरेख करता है और रात्री ड्यूटी में (CG Fraud News) उपस्थित है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी जीतु विश्वकर्मा को सीएसपीएल कपनी में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. 9 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

बेमेतरा से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑडिट के दौरान खाते से 9 लाख से अधिक की राशि का घपला किया गया है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. एक-दो नहीं, पूरे 32 जामताड़ा…देश के 8 राज्य बने साइबर क्राइम का गढ़

छत्तीसगढ़ के साथ ही देशभर में पिछले कुछ सालों में साइबर अपराध के प्रकरण तेजी के साथ बढ़े हैं। शुरुआत में झारखंड के जामताडा़ जिले में ठगी करने वाला गिरोह चल रहा था। लेकिन, अब यह देशभर के 7 राज्यों के 20 शहरों तक फैल चुका है। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
1 Sep 2024, 2:58 PM IST
Published on: