राजनंदगांव

CG Murder Case: दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या, इस बात पर आरोपियों ने जमकर की मारपीट फिर… सनसनी

Murder News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले से हत्या की वारदात सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश पर आरोपियों ने मृतक से जमकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2024, 3:36 PM IST
Bhilai Murder Case

CG Murder Case: राजनांदगांव के तुलसीपुर स्थित बख्तावर चाल में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश पर आरोपियों ने मृतक से जमकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मृतक अपने घर में बैठा था। इस दौरान आरोपियों ने उसे पानठेला के पास बुलाया और मारपीट करते चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दो की तलाश जारी है।

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे मृतक ईश्वर बंसोड उर्फ बदादूर उम्र 40 साल अपने घर में बैठा हुआ था। इस दौरान एक आरोपी उसे बुलाने उसके घर गया और बहादूर को बुलाकर घर के कुछ दूर में स्थित पान ठेला के पास ले गए। इस दौरान मृतक बहादूर और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ।

विवाद बाद आरोपियों द्वारा बहादूर से जमकर मारपीट करते चाकू से हमला कर दिया। घटना में बहादूर की मौके पर मौत हो गई। दिनदहाड़े चौराहे में हत्या की घटना होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली टीआई एमन साहू दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर आरोपियों की तलाश में जुटे। पुलिस ने घटना को कुछ देर बाद ही दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस फरार दो आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पुलिस हत्या के कारणों व आरोपियों का खुलासा सोमवार को करेगी।

Updated on:
30 Sep 2024, 3:36 PM IST
Published on: