राजनंदगांव

CG News: राज्यपाल रामेन डेका आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल..

CG News: राजनांदगांव जिले में राज्यपाल रामेन डेका 10 जनवरी को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल डेका सुबह 11.15 बजे छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज सुंदरा पहुंचेंगे।

less than 1 minute read

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में राज्यपाल रामेन डेका 10 जनवरी को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल सुबह 10 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट सुंदरा राजनांदगांव पहुंचकर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे एवं स्नातक दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राज्यपाल दोपहर 12.32 बजे छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट सुंदरा राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.47 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे और समय आरक्षित रहेगा। राज्यपाल दोपहर 2.15 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ पहुंचकर अभिलाषा के वार्षिक दिवस, पुरस्कार वितरण एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 3.30 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.35 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। राज्यपाल दोपहर 3.55 बजे सर्किट हाऊस से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेंगे।

Updated on:
10 Jan 2025 01:28 pm
Published on:
10 Jan 2025 01:27 pm
Also Read
View All
IPL Betting Racket Busted: ‘साईं ऐप’ से हर बॉल पर लाखों का दांव, फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक सट्टा, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 7 गिरफ्तार

CG News: नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान, केन्द्र से नहीं मिला हटाने का आदेश, जानें वजह

Water Crisis in CG: करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासा शहर! टैंकरों के सहारे राजनांदगांव, गर्मी शुरू होते ही बढ़ा पानी का संकट

कांग्रेस की नई टीम तैयार, राजनांदगांव शहर जिला कार्यकारिणी की सूची जारी, 12 महामंत्री के साथ 6 उपाध्यक्ष

Fake marriage bureau: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 700 युवकों से ठगी, डायरेक्टर समेत दो हुए गिरफ्तार

अगली खबर