राजनंदगांव

मौसम का डबल अटैक, भीषण गर्मी के बीच होगी बारिश! लू को लेकर एडवाइजरी जारी

CG Weather Update: अप्रैल के पहले सप्ताह में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। शाम में बदली बारिश तो दोपहर में लू के हालात बन रहे हैं..

2 min read
फोटो: मौसम विभाग

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदली बारिश के बाद अब सूरज की तपिश बढ़ रही है। रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम साफ होते ही गर्मी और उमस बढ़ गई है। सोमवार को धूप और बदली ने लोगों को परेशान किया। वहीं राजनांदगांव जिले में गर्मी ने तीखे तेवर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। वहीं लोगों को घर से बाहर निकले से पहले जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सोमवार को राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा। आज भी बादल साफ होने से दिन में लू जैसे हालात बने रहे।

CG Weather Update: लू का खतरा बना

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया है कि तेज धूप और गर्म हवाएं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। थोड़ी सी लापरवाही भी लोगों को लू की चपेट में ला सकती है। विभाग के अनुसार लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर में पानी और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे डीहाइड्रेशन और अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

लू के लक्षण

लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, अत्यधिक प्यास, चक्कर, उल्टी, कमजोरी, सिरदर्द और बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत सतर्क होना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के लिए दोपहर की धूप से बचने, सिर ढककर बाहर निकलने, पर्याप्त पानी व तरल पदार्थ लेने, ताजे फल खाने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

ओआरएस का घोल ​पीएं

अगर किसी को लू लग जाए तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर ओआरएस घोल पिलाएं, शरीर को ठंडा करें और जरूरत पडऩे पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं। विभाग ने लोगों से घर में ओआरएस रखने और आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।

आज और कल बारिश की संभावना

उधर मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताते हुए ऐलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस बीच तापमान में कुछ ज्यादा कमी नहीं आएगी। वर्तमान में जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर है, जो कि 8 अप्रैल के बाद 40 के पार पहुंचने की संभावना है।

Updated on:
07 Apr 2026 06:24 pm
Published on:
07 Apr 2026 06:18 pm
Also Read
View All