राजनंदगांव

Chhattisgarh Incident: राजनांदगाव में बड़ा हादसा! ट्रांसफार्मर में हुआ जोरदार ब्लास्ट, लोगों में मचा हड़कंप

Incident News: शहर के व्यापारिक मार्ग गुडाखू लाइन में शुक्रवार सुबह एक ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका होने से व्यापारियों में हडकंप मच गई। धमका होने से इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2024, 1:57 PM IST
Chhattisgarh Incident

Rajnandgaon News: बारिश के बीच शहर के बीच बाजार गुड़ाखू लाइन में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ चिंगारी व धुआं उठने से दुकानों में बैठे व्यापारियों व ग्राहकों में हड़कंप मच गया।

व्यापारी दहशत में दुकानों से बाहर निकले। इस बीच क्षेत्र की सभी दुकानों में बिजली गुल हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे व्यापारिक क्षेत्र गुड़ाखू लाइन में लगे एक ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। बारिश की झड़ी की वजह से तारों के आपस में टकराने पर शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में धमाका होने की आशंका है।

पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित

व्यापारियों द्वारा घटना की जानकारी तत्काल विद्युत विभाग को दी गई। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत बाद ट्रांसफार्मर का सुधार किया गया। सुधार करने में करीब 5 घंटे का समय लगा। इस दौरान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Updated on:
27 Jul 2024, 1:57 PM IST
Published on: