जंगलपुर स्कूल: अध्यापन कार्य बाधित
राजनांदगांव / गंडई पंडरिया. गंडई अंचल से 8 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम जंगलपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भवन के आफिस सहित सभी कक्षाओं में दिनभर पानी से लबालब भरा रहा जिसके कारण गांव के सामुदायिक भवन एवं अतिरिक्त कक्ष भवन में बच्चों को एक साथ बैठाकर दिनभर पढ़ाई कराया गया।
ज्यादा बारिश होने से होती है परेशानी
जब-जब ज्यादा बारिश होती है स्कूल के आहता से लगे हुए नाली चोक होने के कारण उक्त नाली का पानी स्कूल के मैदान में भर जाता है, और वही पानी फिर स्कूल भवन के आफिस एवं कक्षाओं में भी पहुंच जाता है जिससे पढ़ाई पूरी तरह अवरूद्ध हो जाता है। नाली की क्षमता से अधिक पानी होने से इसी तरह की समस्या वर्ष 2017 में भी हुआ था जिसे क्षेत्रीय विधायक गिरवर जंघेल द्वारा नवीन भवन निर्माण के लिए पत्र लिखकर जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा कार्यालय को अवगत कराया गया था लेकिन बीईओ कार्यालय से इस संबंध में जांच करने भेजा गया था लेकिन अब तक भवन निर्माण के लिए कोई कार्यवाही नही की गई है जिसके कारण समस्त पालको में रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।
पढ़ाई व्यवस्था बनाने ग्रामीणों ने दी तरकीब
आज स्कूल में पानी भर जाने की सूचना देने के लिये ऐमन जंघेल ग्रामवासी द्वारा बीईओ को दूरभाष किया गया लेकिन काल अटेंड नही किया गया। ग्राम जंगलपुर में प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए भवन भी तैयार है जिसमें हायर सेकंडरी के भवन में कक्षा 9वी से 12वीं तक हायर सेकेंडरी के भवन में पढ़ाई कर रहे है जिसमे हाईस्कूल की भवन खाली है अगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी चाहे तो आदेश जारी कर तत्काल प्राथमिक शाला के बच्चों को हाईस्कूल के भवन में अध्यापन के लिए व्यवस्था की जा सकती है।
लबालब... स्कूल के मैदान, प्रांगण सहित कक्षाओं में भी पानी भर गया था।