
राजनांदगांव. रेलवे प्रशासन द्वारा खडग़पुर यार्ड को आधुनिकीकरण करने और तीसरी रेल लाईन को खडग़पुर यार्ड से जोडऩे व मरम्मत कार्य करने 15 नवम्बर से 19 नवम्बर तक 5 दिनों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है।
कुछ गाडियां प्रभावित व रद्द रहेंगी
इस ब्लॉक के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली एवं आने वाली कुछ गाडियां प्रभावित व रद्द रहेंगी। गाडियां रद्द होने से रुट के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15 से 17 नवम्बर तक रुट की गाडिय़ां अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी।
17 नवम्बर से 5 दिनों के लिए रखा जाएगा ब्लॉक
ब्लॉक के दौरान 18029 कुर्ला-शालीमार एक्स. 19 नवम्बर को टाटानगर में समाप्त होगी। वहीं 18030 शालीमार-कुर्ला एक्स. 19 नवम्बर को टाटानगर से ही रवाना होगी । गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-मुम्बई गीतांजली एक्सप्रेस 19 नवम्बर को हावड़ा स्टेशन से 5 घंटे 10 मिनट विलंब से रवाना होगी। वहीं 22893 साईनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस 18 नवम्बर को साईनगर शिर्डी से 3 घंटे 5 मिनट विलंब से रवाना होगी।
संचालन होगा प्रभावित
18 नवम्बर को कामाख्या से रवाना होने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्स. परिवर्तित मार्ग से आसनसोल, चांडिल, सिनी, चक्रधपुर होकर चलेगी। सीनियर डीसीएम नागपुर मंडल अर्जुन सिब्बल ने बताया कि खडग़पुर रेलवे स्टेशन में आधुनिकीकरण काम व अन्य कार्य के लिए 15 से 19 नवम्बर तक 5 दिनों के लिए मेगा ब्लाक लिया जा रहा है. ब्लाक की वजह से रुट की कुछ गाडिय़ों का संचालन प्रभावित रहेगा वहीं कुछ गाडिय़ां रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या,रद्द किए जाने की तिथि,दिन
12151 कुर्ला-हावड़ा एक्सप्रेस 15 एवं 16 नवम्बर,2
12870 हावड़ा-मुम्बई एक्सप्रेस 17 नवम्बर,1
12152 हावड़ा-कुर्ला एक्सप्रेस 17 एवं 18 नवम्बर,2
12833 अहमदाबाद-हावडा एक्स. 18 नवम्बर,1
12949 पोरबदर-सांतरागाछी एक्स. 17 नवम्बर,1
12859 मुम्बई-हावड़ा गीतांजली 18 नवम्बर,1
18029 कुर्ला-शालीमार एक्स. 17 नवम्बर,1
18030 शालीमार-कुर्ला एक्स 19 नवम्बर,1
12950 सांतरागाछी-पोरबदर एक्स 19 नवम्बर,1
12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्स. 19 नवम्बर,1
02834 सांतरागाछी-राजकोट स्पेश. 17 नवम्बर,1
02822 सांतरागाछी-पूणे स्पेशल 18 नवम्बर,1
02833 राजकोट- सांतरागाछी स्पेश. 19 नवम्बर,1
दावा-आपत्ति उपरांत सूची का प्रकाशन
कार्यालय न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय राजनांदगांव द्वारा स्टेनोग्राफर एवं सहायक ग्रेड-3 की भर्ती हेतु 3 नवम्बर 2017 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। अंतिम तिथि तक प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित सूची का अवलोकन जिला एवं सत्र न्यायालय राजनांदगांव की वेबसाईट पर किया जा सकता है।