राजनंदगांव

बहन से छेड़छाड़ करने से मना किया तो भाइयों को आया गुस्सा, फिर मिलकर किया धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार

Rajnandgaon Crime News: बहन से छेड़छाड़ से मना करने पर दो भाइयाें ने मिलकर एक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद से आरोपी फरार हैं।

less than 1 minute read
Refused to molest sister then stabbed
धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार

CG Crime News: डोंगरगढ़। बहन से छेड़छाड़ से मना करने पर दो भाइयाें ने मिलकर एक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद से आरोपी फरार हैं। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल राजनांदगांव रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दानीबाई गोसाई ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अगस्त को नाती शंकर गोसाई पिता मानसिग उम्र 18 वर्ष को नातिन ने बताया था कि स्कूल जाते वक्त लड़के छेड़छाड़ करते हैं जिस पर शंकर द्वारा समीर बांधे पिता चिंताराम बांध और उसके भाई को छेड़खानी का विरोध करते विवाद हुआ था। आज सुबह लगभग 9.30 बजे अपनी बहन को बधियाटोला स्कूल छोड़ने के बाद (Rajnandgaon Crime News) आते वक्त सेंटपेलोटी स्कूल चौक के पास समीर बांधे और उसके भाई ने शंकर को रोककर 15 अगस्त के विवाद को दोहाराते हुए गाली देते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से दाहिने हाथ और सिर पर वार कर कर दिया।

वारदात की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वार्डवासियों की मदद से पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा चुका था और सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह डाक्टरों द्वारा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। पुलिस ने (Crime News) मामले को विवेचना में लेते हुए फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Published on:
18 Aug 2023 05:44 pm