राजनंदगांव

दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस व माल वाहक में भिड़ंत, चालक और क्लीनर की मौके पर मौत, चेचिस में फंसा रहा शव

जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग में पवनतरा गांव के पास सोमवार को एक सोल्ड स्कूल बस व माल वाहक में आमने-सामने जोरदार भिडं़त हो गई। घटना में मालवाहक चालक व क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 11:55 AM IST
patrika
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस व माल वाहक में भिड़ंत, चालक और क्लीनर की मौके पर मौत, चेचिस में फंसा रहा शव

राजनांदगांव. जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग में पवनतरा गांव के पास सोमवार को एक सोल्ड स्कूल बस व माल वाहक में आमने-सामने जोरदार भिडं़त हो गई। घटना में मालवाहक चालक व क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतना जबरदस्त थी कि माल वाहक के सामने हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक का शव चेचिस में फंस गया।

मौके से फरार हो गया बस चालक
चालक के शव को निकालने में पुलिस को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। जेसीबी मशीन बुला कर शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माल वाहक क्रमांक एपी 28 टीसी 8534 जालबांधा से खैरागढ़ की ओर जा रहा था।

टक्कर के बाद हो गई मौत
इस दौरान खैरागढ़ की ओर से जालबांधा की ओर जा रहे सोल्ड स्कूल बस के साथ आमने -सामने भिड़ंत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि मालवाहक के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में मालवाहक चालक 26 वर्षीय भुवन तिवठे, पिता टीका राम निवासी मानेगांव जिला बालाघाट और क्लीनर दुर्ग के बोरई निवासी 56 वर्षीय सदाराम बेदरे पिता जंगलाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

दो घंटे के हटे वाहन
घटना में मालवाहक चालक भुवन तिवठे का शव चेचिस में फंस गया था। शव को निकालने जेसीबी मशीन मंगाया गया। शव को निकालने व वाहनों को मौके से हटाने में 2 घंटे लग गए। इस दौरान पुलिस मुस्तैदी के साथ व्यवस्था बनाती रही।

अनियंत्रित होकर सीमेंट से टे्रलर पलटी
मुढ़ीपार के पास खैरागढ़ की ओर से सोमवार शुबह 5 बजे आ रही टे्रलर सीजी 04 जेडी 4504 ढारा चौक के पास मोड़ में अंनियंत्रित होकर पलट गई। टे्रलर में 540 बोरी सीमेंट भरा हुआ था। घटना में चालक बुरी तरह से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए डोंगरगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया टे्रलर की तेज गति होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया।

Published on: