राजनंदगांव

दिनभर किया काम, घर जाने से पहले बिजली सब स्टेशन में फांसी पर झूल गया आपरेटर

चिखली चौकी क्षेत्र के ग्राम गठुला में मंगलवार रात्रि में बिजली ऑफिस में कार्यरत ऑपरेटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2018, 11:24 AM IST
patrika

राजनांदगांव/ठेलकाडीह. चिखली चौकी क्षेत्र के ग्राम गठुला में मंगलवार रात्रि में बिजली ऑफिस में कार्यरत ऑपरेटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। चिखली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल कर्मचारी की आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार तिलई निवासी 21 वर्षीय दिनेश साहू पिता सुरेश साहू गठुला के बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। रोजाना की तरह मंगलवार को वह सुबह घर से बिजली ऑफिस ड्यूटी करने के लिए पहुंचा था। दिनभर सबस्टेशन में काम कर रहा था।

इस दौरान रात करीब 8 बजे के आसपास जब उनके दूसरे साथी ड्यूटी के लिए सबस्टेशन पहुंचे तो दिनेश का शव फांसी पर झूल रहा था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

परिवार में छाया मातम
नए साल के तीसरे दिन जब साहू परिवार को उनके बेटे की आत्महत्या की खबर मिली तो पूरा परिवार में मातम छा गया। तिलई निवासी सुरेश साहू के दो बेटे में से मृतक दिनेश छोटा है। फिलहाल युवक ने क्यों फांसी लगाई इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

ड्राइवर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म
डोंगरगढ़ के गाजमर्रा में दो दिन पूर्व नाबालिग लड़की से डामर प्लांट में काम करने वाले डायवर द्वारा ब्लात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार चिचोला से डोंगरगढ़ तक हैदराबाद की कंपनी एटीएसपीआर कंस्टक्शन द्वारा गाजमर्रा पथराटोला में डामर प्लांट डाला गया है।

इसी प्लांट में कार्यरत कर्मचारी जांजगीर चंापा निवासी ट्रक डायवर सूर्यकांत 22 ने पथराटोला की 13 वर्षीय नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर बलात्कार किया। रात को ही परिजनों ने बच्ची की खोजबीन की किंतु पता नहीं चला तथा दो दिन बाद आरोपी ड्रायवर बच्ची के साथ पथराटोला पहुंचा। जहां परिजनों द्वारा रिपोर्ट लिखाए जाने के बाद बच्ची का डाक्टरी मुलाहिजा पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 376 कायम कर कार्यवाही की गई।

Published on: