राजनंदगांव

दिल्ली से सफाई व्यवस्था देखने लालपुर पहुंची अधिकारियों की टीम

स्वच्छता से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया, व्यवस्था परखने के बाद चर्चा
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 11:37 AM IST
system
दिल्ली से सफाई व्यवस्था देखने लालपुर पहुंची अधिकारियों की टीम

राजनांदगांव / गंडई पंडरिया. देशभर के ग्राम पंचायत में सफाई सर्वेक्षण चल रहा है। यह कार्यक्रम 1 से आगामी 13 अगस्त तक जारी चलेगा। छुईखदान जनपद में सफाई सर्वेक्षण में लालपुर और चिल्गुड़ा को शामिल किया गया। इसमें जनपद व दिल्ली से चयनित अधिकारी की सर्वेदल में शामिल रही। ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सफाई के तमाम पहलू पर जानकारी दी गयी।

इन्होंने दी अपनी उपस्थिति
कार्यक्रम में जनपद सीईओ एस लकड़ा, सरपंच तुलसी पटेल, पंच, सचिव संतोष साहू, स्वच्छता समन्वयक नंदकुमार, जनपद के अभियंता चेतन साहू, रोजगार सहायक रमेश कोसरिया, महिला कमांडो, महिला स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे। स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में निरंजन धनकर, समित पटेल, परेटन पटेल, राजवनतीन बाई, सरिता टंडन, निर्मला सेन, नीरा सेन, चंपा यदु, कुलेश्वर निर्मलकर, लखन निर्मलकर, कुल्वनतीन रजक, पार्वती रजक, साहनु निर्मलकर, अश्वनी निर्मलकर आदि उपस्थित थे।

अधिकारियों ने जल्द बनाने दिया आश्वासन
सफाई का एक कदम प्रधानमंत्री आवास योजना भी है। लालपुर में 8.10 परिवार का आवास बन चुका है। इससे सफाई का प्रतिशत घरों में बढ़ा है। गांव में नाली निर्माण होने से पानी निकासी की स्थिति ठीक है। लेकिन सड़कों के लिहाज से देखें तो एक भी गली सीसी रोड नही है जो आश्चर्य की बात है। उच्च अधिकारियों को इसके लिए आवेदन किया जा चुका है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है जल्द ही बनाया जाएगा।

आसपास सफाई रखने से नहीं आती बीमारी
सफाई सर्वेक्षण में शासकीय कार्यालय जैसे पंचायत कार्यालय, विद्यालय, आंगनबाड़ी, हाटबाजार, सामुदायिक भवन, राशन दुकान, धार्मिक स्थल, तालाब, नाली आदि स्थानों में साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। इन सभी स्थानों को स्वच्छ बनाने के लिए जानकारी दी गयी। ऑनलाइन सर्वे में जो शौचालय बने है उनकी फोटो ग्राफी अपलोड है व जिओ टेग दोनों को निरीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम में सफाई से होने वाले लाभ को भी बताया गया। गांवों को साफ रखने से बीमारी नही आती है। महिला कमांडो ने बताया सब के घर शौचालय है, सभी इसका उपयोग कर रहे है। सुरक्षा के लिहाज से यह ठीक है। तालाब की सफाई का ध्यान भी रखा जाता है। सभी के घरों में शौचालय में लगने वाले जल के लिए नल की व्यवस्था है। प्राथमिक विद्यालय में भी सफाई ठीक से होती है। एकमात्र आंगनबाड़ी में भी बच्चे साफ -सुथरा जगह में बैठते है। सार्वजनिक स्थल में बने शौचालय की उपयोगिता का परीक्षण किया जाएगा।

Published on: